1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: बन रहे हैं 2 शुभ योग, जॉब-बिजनेस में मिलेगा इन राशियों को लाभ

साप्ताहिक राशिफल: बन रहे हैं 2 शुभ योग, जॉब-बिजनेस में मिलेगा इन राशियों को लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 07:03 pm IST

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 8 जनवरी से 14 जनवरी 2018: 8 से 16 जनवरी के बीच का समय हर राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह लक्ष्मी और गजकेसरी योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को धनलाभ भी होगा। जानिए...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से सातवें घर में गतिमान हो रहे हैं, जिसके प्रभाव से सुरक्षा संबन्धी व्यवसाय वाले जातकों को लाभ प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिक जातकों को कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से विचार कर लेना चाहिए। नीजि जीवन में सहभागी के साथ विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। अविवाहितों को भी संयम से रहने की आवश्यकता है।

आपकी राशि के सातवें स्थान पर ही सूर्य और शुक्र के आने से आपके सहभागी के करियर में प्रगति के योग हैं साथ ही आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। व्यावसायिक जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम संबन्ध भी ठीक ठाक रहेंगें। अ

विवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। साथ ही वित्तीय लाभ के भी योग हैं। इसके साथ साथ पांचवे स्थान पर बृहस्पति के गोचर करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिमसें आपको वित्तीय लाभ हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से छठे घर में गतिमान हो रहा है जिसके भाव से आपको वित्तीय लाभ होने के योग हैं। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धी हो सकती है। हालांकि आपकी तरक्की से कुछ लोग आपसे जलेंगे मगर आपको उन पर ध्यान देने की जरुरत नही हैं। इस दौरान आपकी सेहत में अच्छे सुधार हो सकते हैं।

छठे घर में ही सूर्य के आने से आपके शत्रुओं की ताकत कम होगी व व्यावसायिक रुप से आपको सुकून का एहसास होगा। जीवनसाथी के साथ संबन्धो में सामंजस्य कायम होगा। अविवाहितों के लिए भी समय शुभ रह सकता है।

इसी दौरान शुक्र भी छठे घर में सूर्य के साथ गोचररत है, सूर्य के साथ आने से शुक्र अपने प्रभाव खो देता है मगर फिर भी आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। नीजि जीवन में और दोस्ती में विश्वासघात के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लग सकती है, इसलिए सावधान रहें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल