1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: बन रहे हैं 2 शुभ योग, जॉब-बिजनेस में मिलेगा इन राशियों को लाभ

साप्ताहिक राशिफल: बन रहे हैं 2 शुभ योग, जॉब-बिजनेस में मिलेगा इन राशियों को लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 07:03 pm IST

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 8 जनवरी से 14 जनवरी 2018: 8 से 16 जनवरी के बीच का समय हर राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह लक्ष्मी और गजकेसरी योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को धनलाभ भी होगा। जानिए...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से पांचवें घर में गतिमान हो रहा है, जिससे भाव से आपको कार्यक्षेत्र पर योजनाओं में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है साथ ही आपका मन भी विचलित रह सकता है। इससे बचने के लिए आपको अनुभवी लोगों की सलाह की जरुरत पड़ेगी।

नीजि जीवन में भी संतान की तरफ से कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। वित्तीय स्थिति तौर पर भी दिक्कतो का सामना करना पड़ सकता है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य के पांचवे भाव में गोचररत होने से आपका मान सम्मान बढ सकता है। विधार्थी जातकों के लिए परिक्षाओं के परिणाम अच्छे रहेगें और शैक्षणिक कोर्सों को पूरा करने में सफल रह सकते हैं। अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक रुप से भी खुद को मजबूत और शांतचित महसूस करेगें।

शुक्र भी पाचंवे घर गोचररत हो रहा है मगर सूर्य के साथ आने से इसके प्रभाव कम हो जाते हैं, फिर भी आप अपनें कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करने की कोशिश करें इस से आपको लिए वित्तीय लाभ हो सकते हैं।

कन्या राशि
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से चौथे स्थान पर गतिमान हो रहा है जिसके भाव से आपको बुजुर्गो का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा और आप उनसे कोई अच्छी सलाह प्राप्त करेगें। मां के लिए प्रेम और स्नेह बढेगा। घरेलू जीवन से आप संतुष्ट रहेगें। खेती संबन्धी कार्य करने वाले जातकों के लिए वक्त अच्छा रहेगा।

चौथे घर में ही सूर्य के गतिमान होने से आपका कार्यस्थल पर ठीक ठाक प्रदर्शन रहेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। निजी जीवन और सेहत अच्छी रहेगी जो आपको खुश रखने के लिए काफी होगी।

सूर्य के साथ साथ शुक्र भी चौथे घर में गतिमान हो रहे हैं, हालांकि सूर्य के साथ आने से शुक्र अस्त हो रहा है, इसलिए अभी आप कोई नया वाहन या मकान खरीदनें के लिए थोड़ा इंतजार करें। घर में किसी मांगलिक कार्य के पूर्ण होने की संभावनाएं बन सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में यह वक्त अच्छा रह सकता है। दोस्तों का सहयोग लेकर चलें इससे आप अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल