1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: बन रहे हैं 2 शुभ योग, जॉब-बिजनेस में मिलेगा इन राशियों को लाभ

साप्ताहिक राशिफल: बन रहे हैं 2 शुभ योग, जॉब-बिजनेस में मिलेगा इन राशियों को लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 07:03 pm IST

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 8 जनवरी से 14 जनवरी 2018: 8 से 16 जनवरी के बीच का समय हर राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह लक्ष्मी और गजकेसरी योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को धनलाभ भी होगा। जानिए...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
इस सप्ताह बुध का गोचर आपकी राशि में हो रहा है जिसके प्रभाव से आप अपने कार्यक्षेत्र के साथ साथ अपने दोस्तों और जान पहचान वालो के बीच ख्याति प्राप्त करेगें। साथ ही आपके अंदर नेतृत्व की क्षमता का भी विकास होगा और आप जरुरत मंदो के प्रति दया के भाव दिखाएगें। नीजि जीवन अच्छा गुजरेगां जबकी प्रेम संबन्ध सामान्य बने रहेगें।

सूर्य भी आपकी राशि में गतिमान हो रहा है जिससे आपको भाग्य का पूर्ण सुख प्राप्त होगा और शरीर स्वस्थ रहेगा। स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी जिसके कारण कार्यक्षेत्र में असफलता प्राप्त हो सकती है और साथ ही उच्चाधिकारियों से विवाद भी हो सकता है। इस से बचने के लिए अपने स्वभाव में नर्मी रखने की कोशिश करें।

दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाया जा सकता है। इसी दौरान शुक्र भी आपकी राशि में गतिमान हो रहा है, हालांकि शुक्र अस्त होने से उसका प्रभाव कम हो रहा है मगर सूर्य शुक्र और बुध की युति होने से किसी नए संबन्ध के शुरु होने के योग हैं साथ ही आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि
इस सप्ताह बुध आपकी राशि से बारहवें स्थान पर गतिमान हो रहा है, जिसके चलते आपकी वित्तीय स्थिति में गिरावट आ सकती है और आपके खर्चों में बढोतरी हो सकती है। विपरीत हालातों और असफलताओं के कारण आप परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आप खुद पर भरोसा जमाएं और अपने विश्वसनीय कार्य के लिए मेहनत करते रहें। नीजि संबन्धों में भी परेशानियां आ सकती हैं।

बुध के साथ साथ सूर्य भी राशि के बारहवें भाव में गोचररत हो रहे हैं जिससे व्यय भाव में उपस्थिति के कारण खर्चों में ईजाफा हो सकता है। उदर विकार और नेत्र विकार से शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपकी इच्छा शक्ति कमजोर पड़ सकती है और आपके आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।

कार्यक्षेत्र पर आप सामान्य प्रदर्शन करेंगें। नीजि जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं, मगर जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साथ ही शुक्र भी सूर्य और बुध के साथ गतिमान होने से इन तीनों ग्रहो की युति बन रही है जिसके भाव से यात्रा और भोग विलास के साधनों पर खर्चों की बढोतरी हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल