1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 2 नवंबर को शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

2 नवंबर को शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2017 08:50 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 08:50 am IST

शनि, बुध व केतु शुक्र के मित्र हैं, जबकि सूर्य, चंद्र व राहु इसके शत्रु हैं और मंगल व गुरु इसके लिये सम हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च का और कन्या राशि में यह नीच का होता है। वहीं पहले, छठे और नवें भाव को छोड़कर अन्य भावों में यह शुभ फल देता है।

horoscope
horoscope

सिंह राशि
आपके तीसरे स्थान पर शुक्र जायेगा। शुक्र के इस गोचर से आपके जीवनसाथी का मन भटक सकता है, साथ ही उन्हें क्रोध भी आयेगा। आपका मन भी भटकाव की स्थिति में हो सकता है। लेकिन माता-पिता का सुख अवश्य मिलेगा। आपके और आपके माता-पिता के लिये 20 दिसंबर तक किसी तीर्थ स्थल पर यात्रा करना शुभफलदायी होगा। आपको इस बीच अपना मकान बदलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को कुछ कष्ट हो सकता है। रातों की नींद भी उड़ सकती है, लेकिन रात में जागने से धन हानि होगी।

शुक्र के बुरे प्रभावों से बचने के लिए

  • स्त्री का सम्मान करें, चाहें अपनी स्त्री हो या दूसरे की।
  • अपना मन भटकने से बचाएं, किसी न किसी काम में अपने आपको बिजी रखें।

कन्या राशि
शुक्र के इस गोचर से आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पायेंगे। आपको सभी सांसारिक सुख मिलेंगे। आपका घर राजा के जैसा हो जायेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन का पूरा सुख मिलेगा। अगर आप गौ मुखी मकान में रहते हो, यानि ऐसे मकान में रहते हैं जो आगे से पतला और पीछे से चौड़ा हो तो आपकी संतान और आपके भाईयों की तरक्की इस बात पर डिपेंड करेगी कि आप अपने गुरु का कितना सम्मान करते हैं। 2 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पशुपालन और कच्ची मिट्टी के काम से जुड़े लोगों को शुक्र के इस गोचर से दो गुना फल प्राप्त होगा। आजीविका का नया साधन ढूंढने के लिये भी समय अच्छा है।

शुक्र के शुभ प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए

  • दो सौ ग्राम गाय का घी मन्दिर में दें।
  • 2 किलो आलू हल्दी से पीले करके गाय को खिलाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल