1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 2 नवंबर को शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

2 नवंबर को शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2017 08:50 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 08:50 am IST

शनि, बुध व केतु शुक्र के मित्र हैं, जबकि सूर्य, चंद्र व राहु इसके शत्रु हैं और मंगल व गुरु इसके लिये सम हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च का और कन्या राशि में यह नीच का होता है। वहीं पहले, छठे और नवें भाव को छोड़कर अन्य भावों में यह शुभ फल देता है।

horoscope
horoscope

तुला राशि
शुक्र का यह गोचर आपके पहले स्थान पर जायेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको हर तरह के सुख-साधन मिलेंगे। शीघ्र ही आपके विवाह के लिये प्रस्ताव आयेंगे। अगर आप पहले से विवाहित हैं तो आपको संतान सुख मिलेगा और अगर खुद की संतान विवाहित है तो उसे संतान सुख मिलेगा। 16 से 36 वर्ष की आयु वालों को अपने दिलों-दिमाग पर काबू रखना चाहिए। अपनी स्त्री से प्रेम-पूर्वक रहें। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। सतनाज का दान करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

शुक्र के बुरे प्रभावों से बचने के लिये और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए

  • 2 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच गुड़ न खाएं।
  • काली गाय की सेवा करें।

वृश्चिक राशि
आपकी पत्रिका में बारहवें स्थान पर शुक्र का यह गोचर आपको हर तरह से सुख देने वाला होगा। अगर 20 दिसंबर तक आपका विवाह होने वाला है तो समझ लीजिये आपका भाग्योदय भी हो गया। आपको स्त्री का पूरा सहयोग मिलेगा। वह आपके हर सुख-दुःख की साथी रहेगी। धन की प्राप्ति होगी और रातों को आराम मिलेगा। कविता लेखन में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा। लेकिन शुक्र की अशुभ स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, दूसरों की सहायता मिलने में देर होगी।

अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए

  • स्त्री को मान-सम्मान व प्यार दें।
  • घर की किसी स्त्री के हाथों कहीं विराने में नीला फूल या धूल दबा दें। सभी परेशानियां दूर
  • होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल