1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 2 नवंबर को शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

2 नवंबर को शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2017 08:50 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 08:50 am IST

शनि, बुध व केतु शुक्र के मित्र हैं, जबकि सूर्य, चंद्र व राहु इसके शत्रु हैं और मंगल व गुरु इसके लिये सम हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च का और कन्या राशि में यह नीच का होता है। वहीं पहले, छठे और नवें भाव को छोड़कर अन्य भावों में यह शुभ फल देता है।

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
शुक्र का यह गोचर आपसे कड़ी मेहनत करायेगा। फिर भी मेहनत के अनुसार आपको फल नहीं मिलेगा। सन्तान से भी ज्यादा सुख मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी। साथ ही 2 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच तीर्थ यात्रा करना आपके लिये शुभ रहेगा। इस दौरान अपने धन को संभालकर रखें, व्यर्थ के कामों में खर्च करने से बचें।

शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • गाय की सेवा करें।
  • नीम के पेड़ के नीचे चांदी का छोटा-सा चौकोर टुकड़ा दबा दें, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • नया घर बनवा रहे हैं तो उसकी नींव में चांदी या शहद दबाएं।

मीन राशि
शुक्र आपके आठवें स्थान पर जायेगा। शुक्र के इस गोचर से आप दूसरों के कर्जदार बन सकते हैं और कर्ज आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। बेहतर होगा 2 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच आप किसी के साथ लेन-देन न करें और किसी की जमानत देने से बचें। आपकी स्त्री का स्वभाव आपके लिये कुछ कठोर होगा। आपको उसकी हर बात मानने के लिये बाध्य होना पड़ेगा। इस बीच आपका व्यवहार कुछ कठोर हो सकता है। स्त्री का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिये ज्वार का दान करें या उसे जमीन में दबा दें।

शुक्र के बुरे प्रभावों से बचने के लिए और अच्छी स्थिति सुनिश्चित करने के लिए

  • घर से निकलते वक्त मन्दिर में सिर झुकाएं, शत्रु कमजोर होगा।
  • गंदे नाले में पूरे 43 दिनों तक तांबे का सिक्का या नीला फूल डालें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल