1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 2 नवंबर को शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

2 नवंबर को शुक्र कर रहा है राशिपरिवर्तन, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 01, 2017 08:50 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 08:50 am IST

शनि, बुध व केतु शुक्र के मित्र हैं, जबकि सूर्य, चंद्र व राहु इसके शत्रु हैं और मंगल व गुरु इसके लिये सम हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च का और कन्या राशि में यह नीच का होता है। वहीं पहले, छठे और नवें भाव को छोड़कर अन्य भावों में यह शुभ फल देता है।

horoscope
horoscope

धनु राशि
शुक्र का यह गोचर आपको धन लाभ करायेगा। आपके स्वभाव में बार-बार बदलाव आयेंगे। आप कार्यों को छिपाकर करने की कोशिश करेंगे। अपने तेज स्वभाव को अपनी मासूमियत और अपने भोले चेहरे से छिपाने का प्रयास करेंगे। इस बीच आपकी सुन्दरता भी निखरेगी। आपको अपने बचपन की कोई बात याद आ सकती है। धन आने का योग बन रहा है, खासकर कि लड़कियों के भाग्य में। अगर जन्मकुंडली में शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो धन की बर्बादी भी हो सकती है।

शुक्र के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • तेल का दान करें।
  • रूई व दही भी मन्दिर में दान करें।

मकर राशि
शुक्र का यह गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। शुक्र के इस गोचर से आपका आकर्षण दूसरी स्त्री की तरफ होगा। धन के प्रति लालच बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। आपका बुढ़ापा और जवानी दोनों अच्छे से बितेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। अगर जन्मपत्रिका में शनि शुभ हो तो स्त्री की आंखों की रोशनी अच्छी रहेगी। वहीं शुक्र की अशुभ स्थिति में स्त्री को कष्ट हो सकता है।

शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ प्रभावों से बचने के लिए

  • परफ्यूम का नियमित प्रयोग करें।
  • संयमता से काम लें।
  • शनि संबंधी उपाय करें, तेल का दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल