1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. विनायक चतुर्थी 31 को: श्री गणेश की इस विधि से करें पूजा, होगी हर इच्छा पूरी

विनायक चतुर्थी 31 को: श्री गणेश की इस विधि से करें पूजा, होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2017 04:24 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 04:24 pm IST

शिव-पार्वती के पुत्र गणेश जी को हम कई नामों से जानते है जैसे कि सुमुख, एकदंत, लंबोदर, विकट, विघ्ननाशन, विनायक, धूमकेतु, गजानन है। जिन्हे हम कष्टों को हरने वाला मानते है। इस बार विनायक चतुर्थी 31 मार्च, शुक्रवार को है।

lord ganesha- India TV Hindi
lord ganesha

धर्म डेस्क: गणपति को विघ्नहर्ता और ऋद्धि-सिद्धी का स्वामी कहा जाता है। इनका स्मरण, ध्यान, जप, आराधना से कामनाओं की पूर्ति होती है व विघ्नों का विनाश होता है। वे शीघ्र प्रसन्न होने वाले बुद्धि के अधिष्ठाता और साक्षात् प्रणवरूप है। गणेश का मतलब है गणों का स्वामी।

ये भी पढ़े

सर्वप्रथम पूज्य गणेशजी की पूजा तो हर दिन हर घर में की जाती है। सच्चे मन से गणेश की पूजा की जाए तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने का सबसे शुभ दिन है। शिव-पार्वती के पुत्र गणेश जी को हम कई नामों से जानते है जैसे कि सुमुख, एकदंत, लंबोदर, विकट, विघ्ननाशन, विनायक, धूमकेतु, गजानन है। जिन्हे हम कष्टों को हरने वाला मानते है। इस बार विनायक चतुर्थी 31 मार्च, शुक्रवार को है।

ऐसे करें पूजा

इस दिन ब्रह्म मूहुर्त  में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। और भगवान की पूजा करें। इसके बाद दोपहर के समय अपनी इच्छा अनुसार सोने, चांदी, तांबे, पीतल या मिट्टी से बनी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करें।

इसके बाद संकल्प मंत्र पढ़े और फिर श्री श्रीगणेश की षोड़शोपचार (सोलह सामग्रियों से) पूजन-आरती करें। भगवान गणेशजी की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए 21 दूर्वा दल चढ़ाएं। और बोग में गुड़ या बूंदी के 21 लड्डुओं खिलाएं। इनमें से 5 लड्डू मूर्ति के पास रख दें तथा 5 ब्राह्मण को दान कर दें। शेष लड्डू प्रसाद के रूप में बांट दें।

इसके बाद पूजा में भगवान श्रीगणेश स्त्रोत, अथर्वशीर्ष, संकटनाशक स्त्रोत आदि का पाठ करें। ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा प्रदान करने के बाद शाम के समय स्वयं भोजन ग्रहण करें। संभव हो तो उपवास करें। इस व्रत का आस्था और श्रद्धा से पालन करने पर भगवान श्रीगणेश की कृपा आप पर बनी रहेगी।आप जिस काम में हाथ डालोंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल