1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वैनायकी गणेश चतुर्थी: आज राशिनुसार इन उपायों की मदद से करें गणपति जी को खुश, होगी हर मुराद पूरी

वैनायकी गणेश चतुर्थी: आज राशिनुसार इन उपायों की मदद से करें गणपति जी को खुश, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2019 07:11 am IST,  Updated : Oct 31, 2019 07:11 am IST

आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के दिन इन सब चीज़ों का लाभ पाने के लिये आपको कौन से उपाय करने चाहिए जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा बेहतर। 

तुला राशि
अगर आप समाज में अपना गौरव बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन लाल चंदन लेकर, उसमें थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर गणेश जी को तिलक लगाएं | उसके बाद अपने मस्तक पर भी वही तिलक लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि भगवान को दाहिनी हाथ की अनामिका, यानी तीसरी उंगली से तिलक लगाना चाहिए और खुद के मध्यमा उंगली से तिलक लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से समाज में आपका गौरव बढ़ेगा |  बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार तुला राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

वृश्चिक राशि
अगर आपके परिवार का कोई सदस्य कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेल रहा है, जिसके कारण उसके काम पर भी असर पड़ रहा है, तो आज के दिन पीले रंग के कपड़े में 5 गोमती चक्र लेकर एक पोटली बांध लें और बीमार व्यक्ति के सिराहने पर बिस्तर के नीचे रख दें । ऐसा करने से बीमार व्यक्ति की सेहत में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा । .... जब वह ठीक हो जाये, तो दोनों चीज़ों को बहते जल में प्रवाहित कर दें । बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल