1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वैनायकी गणेश चतुर्थी: आज राशिनुसार इन उपायों की मदद से करें गणपति जी को खुश, होगी हर मुराद पूरी

वैनायकी गणेश चतुर्थी: आज राशिनुसार इन उपायों की मदद से करें गणपति जी को खुश, होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2019 07:11 am IST,  Updated : Oct 31, 2019 07:11 am IST

आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी के दिन इन सब चीज़ों का लाभ पाने के लिये आपको कौन से उपाय करने चाहिए जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा बेहतर। 

धनु राशि
अगर आपके पास पैसा स्थायी रूप से नहीं टिकता, आते ही किसी न किसी काम में खत्म हो जाता है, तो आज के दिन 11 कौड़ियां लें और उन्हें हल्दी से रंगकर गणेश पूजा के समय रख दें | इन कौड़ियों के सामने गणपति मंत्र 54 बार पढ़े | मंत्र है – ‘ॐ हुं क्लौं गणपतये नमः फिर पूजा सम्पूर्ण होने के बाद इन कौड़ियों को एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी पैसों की जगह पर या तिजोरी में रख लें | आज के दिन ऐसा करने से आपका पैसा आपके पास रूकने लगेगा |बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

मकर राशि
अगर आप आज के दिन कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आज के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान आदि के बाद गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करें और पूजा के समय एक हल्दी की गांठ रख लें | जब पूजा सम्पूर्ण हो जाये, तो उस हल्दी की गांठ को अपनी जेब में रखकर इंटरव्यू देने जायें | आज के दिन ये खास उपाय करने से आपका काम जरूर बनेगा | बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिए ये विशेष फलदायी है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल