1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकती है बड़ी हानि

साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकती है बड़ी हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 04:09 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह बुध उल्टी चाल चलेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह नाम व शौहरत बढने के योग बन रहे हैं। इसके साथ साथ सप्ताह के शुरुआती दिनो में आप कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना या नीति बनाने में सफल रह सकते हैं। किसी की दि गई सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आपका मन शांत और स्थिर रहेगा। नीजि जीवन और प्रेम संबन्ध अच्छे रहेंगें। मां के साथ रिश्तों में प्रेम व सौहार्द बना रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत में ही वक्री होकर गोचर कर रहे बुध आपकी राशि से चौथे घर में प्रवेश करेंगें। हालांकि यह समय आपके लिये सामान्य बने रहने के आसार हैं क्योंकि बुध अस्त होने के कारण कोई विशेष प्रभाव नहीं छोड़ पायेंगें। हालांकि इस समय ऑफिस में योजनाएं बनाने में दिक्कत हो सकती है, जिसके लिए दूसरों की सलाह आपके काम आ सकती है। वित्तीय तौर पर भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सप्ताह के मध्यांत के बाद आपकी राशि के पांचवें स्थान में सूर्य के गतिमान होने से आप दिए गये लक्ष्यों व कार्यों को पूरा करने में सफल रह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए परिक्षाओं के परिणाम अच्छे रह सकते हैं। अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक रुप से भी खुद को मजबूत और शांत महसूस करेगें।

कन्या राशि
 इस सप्ताह के आरंभ में ही राशि स्वामी बुध जो वक्री होकर धनु राशि में गोचर कर रहे हैं आपकी राशि से तीसरे स्थान यानि वृश्चिक राशि में आ जायेंगें। बुध के अस्त होने से आप पर कोई खास प्रभाव इसका नहीं पड़ने वाला हालांकि कहा जा सकता है कि इस हफ्ते आपको घर के बड़े बुजूर्गों का साथ व सहयोग मिल सकता है। घरेलू जीवन में सुधार होने के आसार भी हैं। हालांकि कामकाजी जीवन में यह समय आपके लिये सफलता देने वाला रह सकता है।

तीसरे घर में ही शुक्र के गोचर के चलते आपके उत्साह में कमी हो सकती है, मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। कार्यों में बाधाओं के बावजूद सफलता के योग है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग व प्रेम मिलता रहेगा।

सप्ताह के अंतिम दिनो में सूर्य के तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर गतिमान होने से आपको मां की सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। करियर के लिये समय बहुत अच्छा कहा जा सकता है। दोस्तों का भी पूर्ण सहयोग मिलने के आसार हैं। निजी जीवन व सेहत अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल