1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकती है बड़ी हानि

साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकती है बड़ी हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 04:09 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह बुध उल्टी चाल चलेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह के शुरुआती दिन वित्तीय रुप से अच्छे रह सकते है जिसमें आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक स्तर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेमीजन के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी मगर आपको अपनी जुबान पर नियन्त्रण रखना होगा।

सप्ताहारंभ में ही वक्री बुध के आपकी राशि से दूसरे स्थान पर आ जायेंगें लेकिन बुध के अस्त होने के चलते यह आपके लिये सामान्य परिणाम देने वाले रहेंगें। सप्ताह के मध्यांत के बाद सूर्य का गोचर आपकी राशि से तीसरे स्थान में होगा। इस समय आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है। आप खुद को भरपूर उर्जावान महसूस कर सकते हैं।

हालांकि बड़े एवं महत्पूर्ण निर्णय लेने के मामले में स्थिति असंमंजस वाली रह सकती है। आपके लिये हमारी सलाह है कि ऐसी किसी उलझने से निकलने के लिये घर के किसी बड़े बुजूर्ग, जीवनसाथी, दोस्त या अपने क्षेत्र के किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशविरा अवश्य लें। आपकी सेहत इस हफ्ते अच्छी रह सकती हैं। रोमांटिक जीवन का भी पूरा आनंद ले सकते हैं आपके संबंधों में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में सूर्य आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं जिसके प्रभाव के चलते आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस करेंगे इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सताएगी मगर अंत में आप उसे हासिल करने में कामयाब होंगे। साथ ही व्यवसाय को बढाने के लिए भी यह वक्त शुभ हो सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में ही वक्री बुध आपकी राशि में प्रवेश करेंगें। हालांकि बुध के अस्त होने के चलते यह परिवर्तन आपके लिये अप्रभावी रहने के आसार हैं। फिर भी अन्य स्थितियों को देखते हुए इस हफ्ते आप अपनी सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं।

आवाज संबन्धी कार्य करने वाले जैसे रेडियो जॉकी, सिंगर जातकों को अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और नए लक्ष्य प्राप्त करनें के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए कामयाबी की राह आसान हो सकती है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में सूर्य के दूसरे घर में विस्थापन के बाद आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सगे संबन्धियों के साथ रिश्ते मजबूत व मधुर बनेगें। आपके दोस्त आपसे मिलने आ सकते हैं। प्रेम संबन्ध भी मजबूत होने की उम्मीद कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल