1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकती है बड़ी हानि

साप्ताहिक राशिफल: इन 5 राशि के जातक रहें संभलकर, हो सकती है बड़ी हानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2017 04:09 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 04:09 pm IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह बुध उल्टी चाल चलेगा। जानिए राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

कुंभ राशि
इस सप्ताह के आरंभ में वक्री होकर धनु राशि में गोचर कर रहे बुध वक्री अवस्था में ही वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगें जो कि आपके कर्म का क्षेत्र भी है लेकिन आपको किसी भी बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस समय बुध अस्त चल रहे हैं जिसके कारण उनका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अत: आपके लिए यह भाग्यशाली समय रह सकता है, इसमें आपको धन लाभ होने के योग हैं, साथ ही सेहत अच्छी रहेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के रास्ते खुलेंगें। सामाजिक स्तर पर लोगों द्वारा आपकी प्रसंशा व सराहना हो सकती है।

इस हफ्ते सूर्य के दसवें घर में प्रभाव के चलते सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपके लिए नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्दी के योग हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। वित्तीय लाभ के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी व निजी जीवन सुखमय गुजरने के आसार हैं।

मध्यांत के बाद सूर्य के दसवें से ग्यारहवें स्थान पर गोचर करने से आपका आत्मविश्वास बढेगा। जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय को विस्तार देने के लिहाज से भी यह समय आपके लिये लाभकारी रह सकता है।

मीन राशि
 मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग हैं। नीजि संबन्धो में मधुरता आएगी। इस वक्त आपके विरोधी भी आपसे प्रभावित होकर आपके मित्र बन सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी। प्रेम संबन्धो के लिए अच्छा वक्त है।

सप्ताह की शुरुआत में ही बुध वक्री होकर कर्मक्षेत्र से भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन अस्त होने के चलते आपके भाग्य में किसी भी तरह का प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर भी आप व्यावसायिक स्तर पर कामयाबी हासिल कर सकते हैं। पदोन्नति भी हो सकती है। हालांकि यह इस पर भी निर्भर करेगा कि आप अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं संभव है इस हफ्ते आप बड़े व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधाजनक स्थिति का शिकार भी हो सकते हैं।

मध्यांत के बाद आपकी राशि के दसवें स्थान पर सूर्य के गोचर से आपको अपने करियर में नई उंचाईयां छूने का अवसर मिल सकता है। साथ ही आप कोई नई नौकरी या व्यवसाय शुरु कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और उच्चाधिकारियों द्वारा आपकी मेहनत की सराहना होगीं। नीजि जीवन अच्छा गुजरने के आसार हैं साथ ही सेहत भी अच्छी रहने की उम्मीद कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल