1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2016 07:23 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 07:28 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहा हैं। वही सूर् सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण हर राशि के जातकों में कुछ न कुछ फर्क पड़ेगा। गर्ह परिवर्तन होने के कारण प्रापर्टी, लेनदेन, आदि के मामलों में सफलता..

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। आपके जन्म के चंद्र पर बुध और गुरू का योग आपके लिए उत्तम रहेगा। यह सप्ताह शनि भी वक्री से मार्गी हो रहा है, जो आपके लिए शुभ रहेगा। पिछले लंबे समय से जिनको अचल जायदाद अथवा वाहन की खरीद-बेच में मुश्किल अथवा अवरोध आ रहे थे, उनको इस समय अच्छा लाभ होने की संभावना है।

इस समय शनिदेव के मार्गी गति में आ जाने से पिछले थोड़े समय से विद्यार्थियों को अध्ययन में जो तकलीफ थी वह दूर होगी और उनकी एकाग्रता, समझशक्ति तथा स्मरणशक्ति में वृद्धि होगी। अध्ययन के निर्णय के संबंध में विघ्न दूर होगा। किसी विद्वान व्यक्ति के साथ चर्चा कर आप कितने ही उलझन भरे प्रश्नों का जवाब प्राप्त कर सकेंगे।

संतान संबंधी चिंता अथवा तकलीफ का निराकरण ला सकेंगे। प्रेम संबंध में भी विपरीत लिंग वाले व्यक्ति की तरफ से अच्छा प्रतिभाव मिलेगा और पारस्परिक मतभेद दूर होगा। नौकरी में कुछ अंशों में तकलीफ कम होगी। परंतु, अभी भी थोड़े समय तक असंतोष की भावना रहेगी।

नौकरी में सहकर्मियों अथवा वरिष्ठजनों के साथ थोड़े वाद-विवाद और उग्रता भी रहेगी, जिसका कारण आपके सिद्धांत होंगे। हालांकि, फिर भी सभी आपसे सहमत होंगे। मौसा पक्ष की तरफ से आप को उम्मीद से कम लाभ मिलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल