1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2016 07:23 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 07:28 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहा हैं। वही सूर् सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण हर राशि के जातकों में कुछ न कुछ फर्क पड़ेगा। गर्ह परिवर्तन होने के कारण प्रापर्टी, लेनदेन, आदि के मामलों में सफलता..

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर सिंह अर्थात् आपकी राशि से लाभ भाव में प्रवेश कर रहा है। सरकारी काम पूरे होंगे और आप के यश-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुध राशि बदलकर कन्या अर्थात् आपकी राशि से बारहवें भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके लिए विदेश संबंधी कार्यों में अति शुभ समय लाएगा। हालांकि, दूसरी तरफ खर्च बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हैं।

नौकरी के खूब अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परंतु, आप जिस जगह पर हैं, वहां से दूर के स्थान जाने का योग बन रहा है। सप्ताह की शुरूआत में प्रोफेशनल काम के प्रयोजन से लंबी यात्रा का योग बनेगा। माता की तबीयत में सुधार होगा। माता के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा, उनके साथ संबंध सुधरेंगे।

सप्ताह के अंतिम भाग में आप के काम में अवरोध आएगा अथवा किसी काम में अचानक फेरबदल आएगा। आपकी दुविधा वृत्ति के कारण भी हाथ में आया हुआ अवसर गंवाना पड़ेगा। याद रहे कि यह आपका राशिगत फलकथन है। आपके अपने जन्म के ग्रहों के अनुसार फलकथन में फेरबदल हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल