1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2016 07:23 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 07:28 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहा हैं। वही सूर् सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण हर राशि के जातकों में कुछ न कुछ फर्क पड़ेगा। गर्ह परिवर्तन होने के कारण प्रापर्टी, लेनदेन, आदि के मामलों में सफलता..

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। जो आपको परिवार और वाणी से लाभ प्रदान करेगा। सूर्य राशि बदलकर सिंह राशि अर्थात् अपनी राशि में से गुजरेगा। परंतु, सूर्य के पापग्रह राहु पर से गुजरने के कारण आपको थोड़ा गुस्सा रहेगा। आप आवश्यकता से अधिक आत्मविश्वास में रहेंगे, इसके कारण काम न बिगड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।

आंखों की तकलीफ होने की भी संभावना है। सिंह जातकों को अध्ययन में इस समय काफी राहत रहेगी। आप एकदम बढ़िया तरीके से एकाग्रता के साथ अध्ययन कर सकते हैं। माता-पिता को भी संतान की चिंता में भारी कमी आएगी। संतान आपकी मदद करेगी।

संतान की तरफ से बढ़िया समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग में अभी ठगाए जाने का भय नहीं है। अभी के समय में बढ़िया विश्वासपात्र व्यक्ति के साथ संबंध बनेंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में भी तकलीफ कम होगी। इस समय स्थान परिवर्तन होगा, वह शुभ रहेगा एवं आपको अच्छा महसूस होगा। आपके बॉस की तरफ से भी सहयोग मिलता रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग कार्य में अवरोध और अप्रत्याशित फेरबदल की सूचना दे रहा है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल