1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2016 07:23 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 07:28 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहा हैं। वही सूर् सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण हर राशि के जातकों में कुछ न कुछ फर्क पड़ेगा। गर्ह परिवर्तन होने के कारण प्रापर्टी, लेनदेन, आदि के मामलों में सफलता..

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह सूर्य महाराज राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपको नये कार्य के लिए और पिता के लिए अशुभ फल प्रदान करेगा। बुध राशि बदलकर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए अतिशुभ साबित होगा।

इसके बाद शनिदेव मार्गी होने से आपको लंबे समय से जो भाग्य अवरोध होने कारण वसीयत संबंधी कामकाजों में देरी का सामना करना पड़ रहा था, उसका कोई रास्ता निकलेगा। ससुराल पक्ष से भी लाभ प्राप्त होगा।

सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी और आप दोनों एक दूसरे को सहयोग करने का मौका नहीं चूकेंगे। पिछले लंबे समय से आपके जीवनसाथी को जो स्वास्थ्य संबंधी या किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, उसमें कमी आएगी।

जीवन साथी के साथ घूमने-फिरने का योग बनेगा। भौतिक सुख के लिए शुभ समय है। मकान या वाहन का कोई भी काम सरलता से पूर्ण होगा और प्रोपर्टी की खरीद-बेच से लाभ होगा। आपको स्वास्थ्य की तकलीफ भी कम होगी। भागीदारी में भी लाभ होगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए कम फलदायी कहा जा सकता है। मानसिक जड़ता और दुविधा के कारण सही समय पर सही निर्णय नहीं ले सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल