1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

इस सप्ताह दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 14, 2016 07:23 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 07:28 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि परिवर्तित करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहा हैं। वही सूर् सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण हर राशि के जातकों में कुछ न कुछ फर्क पड़ेगा। गर्ह परिवर्तन होने के कारण प्रापर्टी, लेनदेन, आदि के मामलों में सफलता..

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
इस सप्ताह सूर्य और बुध दोनों ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। सूर्य सिंह राशि अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण सूर्य राहु का योग चौथे भाव में तकलीफदायक रहेगा। यह सप्ताह आप के लिए सामान्य से शुभ फल देने वाला रहेगा।

अंतिम चार माह से आप बिजनेस अथवा भाग्योदय के लिए संघर्ष या अधिक मेहनत कर रहे थे, जिससे अब निजात मिलेगी क्योंकि शनि मार्गी होने जा रहा है। सप्ताह के शुरूआती समय में मुसीबत, विघ्न और स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। कदाचित किसी समय इच्छित काम न भी हो।

आर्थिक विषयों में भी अशुभपना और खींचतान रह सकती है तथा नया उद्यम शुरू करने से भी नुकसान होगा। संभव हो वहां तक अभी अपने मौजूदा कार्यों को यथावत रखने का प्रयास करें। सप्ताह का मध्यभाग कुल मिलाकर शुभ रहेगा। विदेश अथवा लंबी यात्रा, कार्य अथवा उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थी अपना मनोरथ पूर्ण करेंगे। मकान वाहन के विषय में समस्या और हृदय में अशांति तथा दुविधा का अनुभव करेंगे। सप्ताह का अंतिम भाग कुल मिलाकर सामान्य रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल