1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2017 10:51 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 11:13 am IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इन 7 दिनों में चंद्रमा पर शनि और राहु-केतु का अशुभ असर रहेगा।

saggitarius
saggitarius

धनु

इन दिनों में आप अचानक बदलाव के लिए तैयार रहें। ये आपके लिए बहुत कारगर रहेगा। जॉब और बिजनेस में अचानक कुछ नया करना पड़ सकता है। इन दिनों में सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है।

सप्ताह के आखिरी दिनों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। इन दिनों में आप किसी गहरी उलझन में भी फंस सकते हैं। ज्यादा सवाल-जवाब न करें, जो भी बोलें, पूरे अध्ययन और विचार के बाद बोलें। आप पर कुछ बड़े कामों की जिम्मेदारियां भी आ सकती है। रोजमर्रा के कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेने में परेशानी भी महसूस हो सकती है। साझेदारी संबंधी घटनाक्रम भी इन दिनों में बन सकता है। लगातार कोशिश करने से आपके काम पूरे हो सकते हैं। लव-इस सप्ताह लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर टेंशन हो सकती है। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर को आपकी जरूरत रहेगी। करियर-धनु राशि के स्टूडेंट्स इन दिनों में परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह हर काम सावधानी से करें। आपको बड़ा फैसला तो लेना पड़ेगा, लेकिन आप समय पर काम न कर पाने से परेशान हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल