1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2017 10:51 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 11:13 am IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इन 7 दिनों में चंद्रमा पर शनि और राहु-केतु का अशुभ असर रहेगा।

capricorn
capricorn

मकर

इस हफ्ते हो सकता है जॉब और बिजनेस को लेकर आपकी उम्मीदें पूरी नहीं हो। इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव से पराक्रम भाव तक जाएगा। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस हफ्ते अचानक कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिनके लिए आप तैयार नहीं होंगे। इस हफ्ते बहुत से काम बिना योजनाओं के ही करने पड़ेंगे।

आपको योजनाएं बनाने का समय नहीं मिल पाएगा। जल्दबाजी में आप खुद के लिए कुछ गलत भी कर सकते हैं। आपको संभलकर रहना होगा। कामकाज में मेहनत ज्यादा हो सकती है। मानसिक उथल-पुथल हो भी रहेगी। इस सप्ताह कामकाज से जुड़ी कुछ उलझनें भी आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन आप समय रहते उन्हें निपटा लेंगे। दुनियादारी के चक्कर में पडऩे के बजाए अपने काम पर ध्यान दें। पुराने दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। करियर-स्टूडेंट्स इस सप्ताह जल्दबाजी में कोई काम न करें। इन दिनों में खर्चा बढ़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़े मामलों में रिस्क न लें।​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल