1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2017 10:51 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 11:13 am IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इन 7 दिनों में चंद्रमा पर शनि और राहु-केतु का अशुभ असर रहेगा।

pieces
pieces

मीन

सप्ताह की शुरुआत तो आपके लिए अच्छी रहेगी और सप्ताह के बीच का समय भी आपके लिए शुभ रहेगा। इस सप्ताह नौकरी खोजने में पूरा ध्यान दें। अपने संपर्कों से बात करें, कोई न कोई रास्ता निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग तो है, लेकिन विरोधी परेशान कर सकते हैं।

इस सप्ताह आप सटीक और प्रभावी फैसले ले सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे अपने लक्ष्य के पास पहुंचते जाएंगे, वैसे-वैसे आपकी घबराहट बढ़ सकती है। इन दिनों में आप कोई खास काम भी हाथ में ले सकते हैं। दूसरों की मदद से कोई बड़ा काम भी पूरा हो सकता है, लेकिन इन दिनों में लंबा चलने वाला कोई काम शुरू न करें।

यात्रा का योग बन रहा है। परिवार के कुछ मामले आप पर हावी हो सकते हैं। अपने आप को साबित करने के कई मौके भी इन दिनों में मिल सकते हैं। दुश्मनों से डर बना रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधान रहना होगा। धन हानि की संभावना है। माता के लिए समय ठीक नहीं है।  करियर-कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। आगे बढ़ने के मौके मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बनेंगे। दुश्मनों से सावधान रहें।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल