1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव, इन राशियों पर पड़ेगा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2017 10:51 am IST,  Updated : Dec 18, 2017 11:13 am IST

इस सप्ताह कई ग्रह अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इन 7 दिनों में चंद्रमा पर शनि और राहु-केतु का अशुभ असर रहेगा।

sagittarius
sagittarius

कुंभ

इन दिनों में सितारों का बदलाव आपकी निजी जिंदगी में धन संबंधित नए बदलाव देने कर सकता है। इस सप्ताह चंद्रमा गोचर कुंडली के लाभ भाव से शुरू होगा और धन भाव तक जाएगा। इन दिनों में कोई पुराना निवेश आपको फायदा दे सकता है। रोजमर्रा के कामकाज को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी। आप सिर्फ अपने काम से काम रखें। इन दिनों में आप नए कामों की प्लानिंग में लगे रहेंगे।

इन दिनों में जॉब या बिजनेस में कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है और आप उससे निपटने के लिए कुछ हद तक सफल भी रहेंगे। सप्ताह के शुरुआती दिनों में किसी खास काम के लिए आपको पहल करनी होगी। आपको अपनी बात खुल कर रखनी होगी। सावधान रहें। दोस्तों या भाइयों से जाने-अनजाने में आपका नुकसान हो सकता है। नई योजनाओं में निवेश शुभ रहेगा। जोखिम से बचना होगा। संतान की ओर से अनुकूलता रहेगी। करियर-स्टूडेंट्स को परीक्षा में आसानी से सफलता मिलेगी। रोजमर्रा के कामों में धन लाभ होने के योग बनेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल