1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 04:37 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहा है। वह धनु राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण इन दिनों में शुक्र उच्च राशि में रहेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए अपनी राशि के बारें में...

सिंह
Image Source : PTIसिंह

सिंह राशि

इस सप्ताह आपको संतान की थोड़ी चिंता रहेगी। भाग्य सभी कामों में साथ देगा। इस सप्ताह में आपके नौकरी और व्यापार से संबंधित सभी काम बढ़िया तरीके से पूरे होंगे। विघ्न और अवरोध बिना आप शांति और उमंग से प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे।

हालांकि, अभी आप दौड़ धूप और किसी भी विषय में हड़बड़ी में काम करना टालें। आमदनी और वित्तीय लाभ और उधारी के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। आपको सभी प्रकार के लाभ मिल सकेंगे। किसी नए काम के लिए साहस भी प्रदान करेगा। आपको भाई बहन से फायदा रहेगा।

परंतु, उसकी तुलना में आप स्वयं परिजनों की अधिक मदद करेंगे। आपके भाई बहन को भी आप सभी प्रकार से मदद कर सकते हैं। अविवाहित जातक को उसके कार्यस्थल से ही कोई साथी मिल सकता है और उसके साथ प्रेम संबंध आगे बढ़ेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल