1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 04:37 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहा है। वह धनु राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण इन दिनों में शुक्र उच्च राशि में रहेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए अपनी राशि के बारें में...

तुला
Image Source : PTIतुला

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का राशि परिवर्तन होना अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन खई जगहों पर थोड़ा सा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों का माइग्रेन की तकलीफ है, उनकी भी पीड़ा बढ़ सकती है। आप में गुस्से की मात्रा कतिपय अंशों में बढ़ेगी। परंतु, वर्तमान एक महीने के दौरान आपके जीवन में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन आ सकता है। आपके प्रोफेशनल काम अथवा निजी जीवन में आपकी आशा के अनुरूप सकारात्मक फेरबदल होने से आपके आनंद की भावना द्विगुणित होगी।

इस परिवर्तन से फिलहाल और भविष्य में आप को अच्छा लाभ हो सकता है। आपके विचार संघर्षमय बनेंगे। कदाचित कार्यस्थल पर थोड़ा विरोधाभासी प्रतिबल पैदा होगा परंतु फिर भी लोग आपके दृष्टिकोण और अभिप्राय को अच्छी तरह से समझेंगे तथा आपके साथ कदमताल मिलाएंगे।

यात्रा अथवा घूमने के स्थान पर जाकर आप मानसिक ताजगी प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। माता के साथ विचारों में थोड़े मतभेद होने की संभावना दिखाई दे रही है। इस सप्ताह किसी नर्इ वस्तु की खरीदी होगी। सप्ताह मध्य में आप को थोड़ी तकलीफ होने की संभावना है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल