1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 04:37 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहा है। वह धनु राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण इन दिनों में शुक्र उच्च राशि में रहेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए अपनी राशि के बारें में...

धनु
Image Source : PTIधनु

धनु राशि
इस सप्ताह आपकी राशि से चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण व्यापार में विशेषकर भागीदारी के काम से आपको विशेष लाभ की संभावना है। हाल में, आपको मित्रों और भाई बहनों की तरफ से अच्छा सहयोग मिलता रहेगा। पिछले लंबे समय से अपनी संतान से आपको दूर रहना पड़ रहा था। परंतु, इस समय आप संतान के साथ रह सकेंगे। उनकी तरफ से किसी अच्छा समाचार मिलेगा अथवा उनसे कोई लाभ होने की संभावना भी है।

संतान के इच्छुक जातकों के लिए भी यह समय आशाभरा है। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए उपलब्धियां प्राप्त करवाने वाला रहेगा। व्यवसायिक मोर्चे पर विशेषकर दलाली या कमीशन के काम से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े जातक अथवा जिनका विदेश में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संबंध है, इस समय उन जातकों को अच्छा ऑर्डर मिल सकता है।

व्यवसायिक कारणों से आप को विदेशगमन करना पड़ेगा या दूर स्थान का प्रवास करने की भी संभवना रहेगी। इस समय किसी नए करार या समझौता होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। वर्तमान समय में आप किसी सेवा संबंधी प्रवृत्ति से भी जुड़ सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दो दिन शुभ रहेंगे। जीवन साथी के साथ कहीं होटल या सिनेमा जाने का कार्यक्रम बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल