1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 04:37 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहा है। वह धनु राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण इन दिनों में शुक्र उच्च राशि में रहेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए अपनी राशि के बारें में...

कुंभ
Image Source : PTIकुंभ

कुंभ राशि
इस सप्ताह चंद्रमा धनु राशि से निकलकर इस राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण इस राशि में कुछ उथल-पुथल होगी। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा।  
घर अथवा कामकाज के स्थल पर अपने आसपास के माहौल की सजावट अथवा रिनोवेशन के लिए अधिक खर्च करने की संभावना है।

नयी-नयी वस्तुओं की खरीद करेंगे। परिवार के सदस्यों के लिए वस्त्र, मिठाई, नाश्ता, आभूषण आर्दि खरीदने की संभावना है। पिता से उत्तम लाभ रहेगा। सरकारी कामकाज में प्रगति होगी और सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को सरकार से लाभ होगा। नया घर लेने के इच्छुक लोगों के लिए उत्तम समय है।

घर बदलने के लिए भी अनुकूल योग बन रहे हैं। आपसे संतान की अपेक्षा बढ़ जाएगी जिसको पूरा करने के लिए आप अधिक मेहनत करेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वे आपके हर कार्य में मददगार बनने का प्रयास करेंगे। जिससे आपके रुके हुए काम शीघ्रता से पूरे होंगे। बुजुर्गों की मदद मिलती दिखाई दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल