1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 04:37 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहा है। वह धनु राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण इन दिनों में शुक्र उच्च राशि में रहेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए अपनी राशि के बारें में...

कुंभ
Image Source : PTIकुंभ

मकर राशि
इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह ज्यादा खास नहीं है। यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। नौकरी के स्थान पर वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा दृष्टि की आशा रख सकते हैं। सरकारी कामकाज में लाभ का समाचार प्राप्त होगा। छोटे भाई बहन के लिए कोई कार्य करने का विचार करेंगे। माता से लाभ होगा। जिनका पहले से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा हो तो इस समय उसका समाधान हो सकता है।

संतान की पढ़ाई के साथ विवाह के संबंध विचारों को लेकर मन में थोड़ी अशांति रहेगी। यदि विद्यार्थी की अभी परीक्षा हो तो विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आपके मन की चंचलता में वृद्धि होती दिखाई देगी और साथ ही अन्य प्रवृत्तियों में आवश्यकता से अधिक ध्यान देंगे। इस सप्ताह के दौरान आपको तबियत का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। कामकाज की व्यस्तता में स्वास्थ्य की अनदेखी न करें साथ ही काम का अधिक भार अपने माथे न लेने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं। ननिहाल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

आपके शत्रु या प्रतिस्पर्धी आपकी परेशानी बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कोर्ट के कामकाज में चिंता रहेगी। सप्ताह के अंत में बुध तुला राशि में प्रवेश कर रहा है जिसका प्रभाव आपको आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल