1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

20 से 26 मार्च: इस सप्ताह चंद्र कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2017 04:37 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 04:37 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा राशि परिवर्तन कर रहा है। वह धनु राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण इन दिनों में शुक्र उच्च राशि में रहेगा। जो कि हर राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जानिए अपनी राशि के बारें में...

कन्या
Image Source : PTIकन्या

कन्या राशि
इस सप्ताह आपको खुद पर थोड़ा कंट्रोल रहना होगा। नहीं तो बनते काम बिगड़ जाएगे। आपको वाणी से लाभ मिलेगा। परंतु, कभी वाणी में उग्रता के कारण जाने अनजाने किसी के दिल को चोट पहुंच सकती है अथवा किसी के साथ विवाद होने की संभावना रहेगी। वाणी में स्पष्टता और विनम्रता बनाकर रखें। किसी सेमिनार अथवा फंक्शन में आप सार्वजनिक रूप से अपनी बात और विचार रख सकेंगे। लोग आपकी बात सुनेंगे और समर्थन भी प्रदान करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ की प्रबल संभावना है।

विशेषकर कम्युनिकेशन, ट्रेवलिंग, ट्रान्सपोर्ट अथवा कमीशन, लेखन, मीडिया, प्रकाशन आदि कामकाज में अधिक फायदा होगा। कार्य में विस्तार के कार्य भी पूरे होंगे। इस सप्ताह के प्रथम दो दिन आपका लाभेश अष्टम भाव में होने से लाभ मिलने में अवरोध आ सकते हैं।

स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी शिकायत भी रहेगी। इसके बाद के दो दिन आप के लिए अति उत्तम रहेंगे। इस समय पिता का भाग्य शुभ रहेगा और उनके कारण आप को लाभ होगा। पिता की प्रगति होने का योग भी बनेगा।

पिछले लंबे समय से आप किसी यात्रा अथवा लंबी यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं तो अभी उस पर अवश्य अमल कर सकेंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिन गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई भी काम धीरज रखकर करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल