1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 21 से 27 नवंबर तक: इस सप्ताह इस राशि के जातक रहें सचेत, हो सकता है नुकसान

21 से 27 नवंबर तक: इस सप्ताह इस राशि के जातक रहें सचेत, हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 12:47 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा सिंह राशि से तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही गजकेसरी योग बी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को काफी फायदा होगा। इस सप्ताह आपको अपने आसपास के लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। जानइए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा...

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको पैसे की खींचतान तो नहीं रहेगी परंतु आपके ऊपर लक्ष्मीजी के चारों हाथ रहें, ऐसी आशा भी न रखें। आपको निर्णय लेने में उलझन का अनुभव होगा। आपका भाग्य अंतिम घड़ी पर आप को पीठ दिखाकर चला गया हो ऐसा महसूस करेंगे। हाथ आया लाभ अंतिम घड़ी में छिन भी सकता है।

वर्तमान समय में परिवार में कोई शुभ आयोजन होगा और परिजनों की जरूरतों की पूर्ति के लिए अधिक खर्च होगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आपकी आमदनी में वृद्धि करवाने वाला रहेगा। आपके सभी काम कम मेहनत में पूरे होंगे, जिससे मानसिक शांति भी बनी रहेगी। मित्रों का साथ मिलता रहेगा तथा नया मित्र भी आपके जीवन में आ सकता है।

सप्ताह के अंतिम दिन विघ्न और अत्यधिक दौड़ धूप के बाद भी काम में अवरोध का अनुभव होगा। आमदनी की तुलना में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। नौकरी में आप को अभी आपके बॉस के साथ थोड़ी तकलीफ रहेगी। इस दौरान सूर्य पूजा करें और तांबे का कड़ा हाथ में पहनने से आप के बोस के साथ संबंध सुधरेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल