1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 21 से 27 नवंबर तक: इस सप्ताह इस राशि के जातक रहें सचेत, हो सकता है नुकसान

21 से 27 नवंबर तक: इस सप्ताह इस राशि के जातक रहें सचेत, हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 12:47 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा सिंह राशि से तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही गजकेसरी योग बी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को काफी फायदा होगा। इस सप्ताह आपको अपने आसपास के लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। जानइए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा...

धनु राशि
धनु राशि

मकर राशि
इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद बढ़ने की संभावना कही जा सकती है। आपके स्वभाव में थोड़ा गुस्सा बढ़ने से आपमें उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके कारण सार्वजनिक जीवन में आपसे जुड़े लोगों के साथ भी विसंवाद हो सकता है।

वाणी और मस्तिष्क दोनों पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक है। व्यवसायिक मोर्चे पर प्रतिस्पर्थी इस समय फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए कामकाज में सतर्क रहें और आपके उत्पाद अथवा सेवा की गुणवत्ता में थोड़ी भी कसर न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

पैतृक संपत्ति के विषय में आपको थोड़ी शांति रखनी पड़ेगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें क्योंकि हड्डी टूटने का योग दिखाई दे रहा है। आपमें आध्यात्मिक विचारों की वृद्धि होगी।

बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहेगा परंतु जाने अंजाने में आपके कारण उनका मन न दुखे इसका ध्यान रखें। जिन जातकों की उच्च अध्ययन से संबंधित परीक्षा निकट हो उनके लिए यह समय खूब लाभदायी सिद्ध होगा। विदेश से संबंधित व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए विशेष प्रगति का चरण है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल