1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 21 से 27 नवंबर तक: इस सप्ताह इस राशि के जातक रहें सचेत, हो सकता है नुकसान

21 से 27 नवंबर तक: इस सप्ताह इस राशि के जातक रहें सचेत, हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 12:47 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा सिंह राशि से तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही गजकेसरी योग बी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को काफी फायदा होगा। इस सप्ताह आपको अपने आसपास के लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। जानइए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा...

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह में आपके जीवनसाथी को हर विषय में असंतोष रहेगा। उसके साथ छोटी-छोटी बातो को लेकर मतभेद उत्पन्न होंगे। थोड़ी समाधानकारी नीति अपनाएंगे तो परेशानी नहीं आएगी। परंतु यदि जिद पर अड़े तो परेशानी बढ़ेगी। इस माहौल में आपको मानसिक हताशा और ग्लानि बढ़ेगी जिससे स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ेगा।

इस समय संभव हो वहाँ तक कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें। विशेषकर जिनको हृदय, या ब्लडप्रेशर, डायबिटीज की बीमारी है वे संभव हो वहाँ तक मानसिक रूप से प्रसन्न रहने का प्रयास करें। इसके लिए आप मेडीटेशन और योग का सहारा ले सकते हैं। वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतें। दुर्घटना होने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।

आर्थिक मोर्चे पर विचार करें तो आमदनी तो होगी लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। यह आपके लिए संघर्ष का समय कहा जा सकता है। कोई भी काम करेंगे तो उसमें कम प्रगति नजर आएगी। कदाचित इस कारण से आपको काम में उत्साह का अभाव रहेगा। भागीदारों के साथ भी छोटी-छोटी बातों पर बहस होगी। आपके जीवन में कोई विचित्र घटना घटित होती दिखाई दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल