1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 21 से 27 नवंबर तक: इस सप्ताह इस राशि के जातक रहें सचेत, हो सकता है नुकसान

21 से 27 नवंबर तक: इस सप्ताह इस राशि के जातक रहें सचेत, हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2016 12:47 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 12:47 pm IST

इस सप्ताह चंद्रमा सिंह राशि से तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही गजकेसरी योग बी बन रहा है। जिससे कुछ राशियों को काफी फायदा होगा। इस सप्ताह आपको अपने आसपास के लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा। जानइए आपका ये सप्ताह कैसे बीतेगा...

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि
सप्ताह की शुरूआत में चंद्र कर्क राशि में से मंगल के सामने से गुजर रहा है। इसलिए सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको थोड़े गुस्से और आवेश की मात्रा अधिक रहेगी। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय न हो जाए इसका ध्यान रखें। मानसिक दुविधा और वैचारिक उथलपुथल के कारण कामकाज में मन लगाना आपके लिए काफी मुश्किल हो जाएगा।

विद्यार्थी जातक विशेष रूप से आगे अध्ययन के विषय में निर्णय लेने के इच्छुक हों तो विद्वानों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही निर्णय करें। सप्ताह का उत्तरार्ध आपको मानसिक शांति, आमदनी और प्रोफेशनल स्तर पर लाभ प्रदान करने वाला रहेगा। आप उधारवसूली या लोन से संबंधित कार्य आसानी से पूरे कर सकेंगे।

इस समय आपका जीवनसाथी या मित्र मंडली के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ मीठे पलों का आनंद उठाने के लिए आपको यदाकदा अवसर मिलेगा जिससे आपके संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। आप एकदूसरे को बेहतर तरीके समझने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के अंतिम दिन विघ्न या तकलीफ रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल