1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2016 11:27 am IST,  Updated : Feb 21, 2016 11:34 am IST

इस सप्ताह अगर आप कुछ अच्छा काम करने जा रहे है तो वह बिगड़ सकता है। जिसके कारण आपका मूड ज्यादा खराब हो सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल कापी फायदेमंद साबित हो सकते है। इससे अपनी जॉब में प्रमोशन तो किसी को अच्छी जॉब मिल सकती है।

weekly rashiphal
weekly rashiphal

मकर
सप्ताह के दौरान मंगल वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा और शनि के साथ युति भी करेगा। इस ग्रहदशा को ध्यान में रखते हुए मित्रों और बड़े भाई बहन के साथ संबंधों को संभालना पड़ेगा। यदि संभव हो तो किसी के साथ बहस में नहीं पड़े। इस समय आप अपनी बुद्धि से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। उस में आप को अच्छा लाभ होने की संभावना है।

इस सप्ताह के दौरान आप को घूमने-फिरने और खाने-पीने में अधिक रुचि रहेगी। हर चीज की पसंद ऊंची होगी और उसमें अधिक बुद्धि लगाएंगे। अपने घर की सजावट करना अधिक अच्छा लगेगा, जिसके कारण घर या ऑफिस की सजावट पर अधिक खर्च करने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है।

माता और पिता के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। संतान पर अधिक खर्च करेंगे। मौसा पक्ष से मध्यम सुख रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। पारस्परिक लगाव में वृद्धि होगी। तबीयत थोड़ी नरम-गरम रहने की संभावना होने से आप विशेषकर खान पान में सावधानी बरतें। भाग्य का साथ मध्यम रहने से मेहनत करने में पीछे न रहें अन्यथा आपके लक्ष्य पूरे नहीं होंगे।

यदि जन्म के ग्रहों का साथ नहीं होगा तो अधिक मेहनत करने के बाद भी कम फल मिलने की संभावना रहेगी। पिता से लाभ मिलेगा। सरकारी कामों में थोड़ी तकलीफ का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले किसी समझदार व्यक्ति की विशेष सलाह लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल