1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2016 11:27 am IST,  Updated : Feb 21, 2016 11:34 am IST

इस सप्ताह अगर आप कुछ अच्छा काम करने जा रहे है तो वह बिगड़ सकता है। जिसके कारण आपका मूड ज्यादा खराब हो सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल कापी फायदेमंद साबित हो सकते है। इससे अपनी जॉब में प्रमोशन तो किसी को अच्छी जॉब मिल सकती है।

weekly rashiphal
weekly rashiphal

धनु
इस सप्ताह मंगल राशि बदल कर वृश्चिक अर्थात् आपकी राशि से बारहवें स्थान में प्रवेश कर रहा है। मंगल का यह गोचर आपके लिए कठिन परिस्थितियों का संकेत दे रहा है। विशेषकर जीवनसाथी के साथ मतभेद, संबंधों में तनाव अथवा उनके स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आपकी चिंता में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में शारीरिक संबंधों की संभावना कम होगी।

आकस्मिक चोट होने की संभावना भी अधिक रहेगी। इस सप्ताह का पूर्वार्ध कुल मिलाकर आपके लिए मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। छोटे-छोटे विघ्नों के बीच भी आप जीवन के विविध पहलुओं में खुशी तलाश करने का प्रयास करेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और उनके साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी।

फिलहाल, पिता के साथ संबंध में थोड़ा संभाल रखनी पड़ेगी। पिता के भाग्य में अवरोध आ सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने में उनके साथ मतभेद होने से उलझ सकते हैं। ऐसा लगेगा जैसे ईश्वर हर काम में आपकी कड़ी परीक्षा ले रहा हो और कदाचित किसी समय आपकी श्रद्धा डगमगा जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस सप्ताह का उत्तरार्ध आपकी आय में वृद्धि का संकेत दे रहा है। मित्र और बुजुर्गों का अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल