1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2016 11:27 am IST,  Updated : Feb 21, 2016 11:34 am IST

इस सप्ताह अगर आप कुछ अच्छा काम करने जा रहे है तो वह बिगड़ सकता है। जिसके कारण आपका मूड ज्यादा खराब हो सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल कापी फायदेमंद साबित हो सकते है। इससे अपनी जॉब में प्रमोशन तो किसी को अच्छी जॉब मिल सकती है।

weekly rashiphal
weekly rashiphal

तुला
इस सप्ताह मंगल राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से दूसरे भाव में मंगल स्वगृही होने से शुभ फल देगा। परंतु, वाणी स्थान में मंगल शनि की युति के कारण आपके स्वभाव में उग्रता आने की संभावना प्रबल है एवं आप के व्यवहार आपके बहुत सारे संबंध बिगड़ सकते हैं।

सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा अथवा अप्रत्याशित आमदनी होगी। लोगों के सहयोग तथा मित्रों बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा। सप्ताह के प्रथम दिन आप को आनंद-प्रफुल्लितता रहेगी तथा रोमांस से आपका हृदय ताजगी भरा रहेगा। कदाचित निर्णयशक्ति अभी कम रहेगी।

सप्ताह का उत्तरार्ध आप के लिए थोड़ा खर्चीला सिद्ध होगा। काम के प्रयोजन से कहीं बाहर जाना होगा। इस समय जीवन साथी के साथ भी मतभेद बढ़ेगा अथवा अहं के टकराव की समस्या रहेगी।

सप्ताह का अंतिम दिन आनंद उत्साहपूर्ण रहेगा। वर्तमान समय में शनि की साढ़े साती चल रही है और शनि के आपकी राशि से दूसरे अर्थात् धन भाव से गुजरने से विशेषकर शनिवार का उपवास रखें। नौकर अथवा किसी वृद्ध व्यक्ति को शनिवार के दिन काले उड़द का दान करने से आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल