1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2016 11:27 am IST,  Updated : Feb 21, 2016 11:34 am IST

इस सप्ताह अगर आप कुछ अच्छा काम करने जा रहे है तो वह बिगड़ सकता है। जिसके कारण आपका मूड ज्यादा खराब हो सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल कापी फायदेमंद साबित हो सकते है। इससे अपनी जॉब में प्रमोशन तो किसी को अच्छी जॉब मिल सकती है।

weekly rashiphal
weekly rashiphal

वृश्चिक
इस सप्ताह मंगल राशि बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। आप में गुस्से और आवेश की मात्रा बढ़ेगी। सामने पक्ष में महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी तथा आप में नर्इ शक्ति का संचार हो रहा है, ऐसा भी लगेगा। आप इस समय का अच्छी तरह से उपयोग करें तो खूब आगे जाएंगे और गलत रास्ते पर चलेंगे तो बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

पिछले लंबे समय से जो नकारात्मकता थी वह भी कम होगी। परंतु, किसी काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाने में, खेलकूद तथा जोखिमी कार्य करने वाले लोग सावधानी बरतें। वर्तमान समय में विशेषकर नौकरी में आपके बोस के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

वरिष्ठजनों का सहयोग कम मिलेगा। नौकरी अथवा काम करने की जगह पर आप के शत्रु खड़े होंगे और आपको परेशान करने के लिए चाल चलेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप के विचार अस्थिर रहेंगे इसलिए इस समय संभव हो वहाँ तक महत्वपूर्ण निर्णय न लेने में ही आपकी भलाई है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ होगा। अंतिम दिन मौज मस्ती अथवा भाई बहनों के लिए धन खर्च करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल