1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2016 11:27 am IST,  Updated : Feb 21, 2016 11:34 am IST

इस सप्ताह अगर आप कुछ अच्छा काम करने जा रहे है तो वह बिगड़ सकता है। जिसके कारण आपका मूड ज्यादा खराब हो सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल कापी फायदेमंद साबित हो सकते है। इससे अपनी जॉब में प्रमोशन तो किसी को अच्छी जॉब मिल सकती है।

weekly rashiphal
weekly rashiphal

वृषभ
इस सप्ताह मंगल राशि बदल कर वृश्चिक राशि और आपकी राशि से सातवें भाव में से गुजर रहा है। मंगल सातवें भाव में स्वगृही होने से शुभ संकेत दे रहा है लेकिन साथ शनि भी युति में होने से वैवाहिक जीवन और भागीदारी में विलंब अथवा मतभेद का संकेत दे रहा है।

इस सप्ताह का शुरूआती दिन आप के लिए यात्रा-प्रवास तथा आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। परंतु, 22, 23 एवं 24 तारीख को आप चिंता, अशांति, विघ्न, आलस, शारीरिक सुस्ती, वैचारिक उथल पुथल, इच्छाशक्ति का अभाव महसूस करेंगे। इस समय हर कार्य में विलंब होने तथा अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन घोर निराशा से भर जाएगा।

इस समय मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य हानि की संभावना को देखते हुए गणेशजी आपको स्वास्थ्य के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए शुभ और भाग्योदय वाला रहेगा। इस समय विद्यार्थी पढ़ने लिखने में अधिक ध्यान देंगे। यदि आप ने हाल में परीक्षा दी है, तो अच्छे नतीजों की उम्मीद रख सकते हैं और पढ़ाई के बारे में अन्य लोगों के साथ चर्चा भी कर सकेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल