1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

इस सप्ताह आपकी राशि के अनुसार कैसे रहेगे दिन, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2016 11:27 am IST,  Updated : Feb 21, 2016 11:34 am IST

इस सप्ताह अगर आप कुछ अच्छा काम करने जा रहे है तो वह बिगड़ सकता है। जिसके कारण आपका मूड ज्यादा खराब हो सकता है। लेकिन कुछ राशि के जातकों के लिए शनि और मंगल कापी फायदेमंद साबित हो सकते है। इससे अपनी जॉब में प्रमोशन तो किसी को अच्छी जॉब मिल सकती है।

weekly rashiphal
weekly rashiphal

कर्क
इस सप्ताह मंगल अपनी राशि बदलकर वृश्चिक राशि अर्थात् अपनी राशि से पंचम भाव में प्रवेश कर रहा है। मंगल स्वगृही हो जाने से आप को शुभ फल प्रदान करेगा। सप्ताह की शुरूआत में आपके दो दिन शुभ रहेंगे। 23 व 24 तारीख में आपके परिवार में थोड़ी तकरार या गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना रहेगी।

इस समय में आपका पिता के साथ भी वाद-विवाद होगा अथवा पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। परिवार या प्रोफेशन के स्थल पर वाणी में संयम रखने से आप अनेक समस्याओं से बच सकेंगे। वित्तीय खींचतान भी आपको मानसिक व्यथा देगी।

तनावपूर्ण स्थिति में आप नशे में पड़ें या अनैतिक मार्ग पर आगे बढ़ें ऐसा भी हो सकता है। जहां तक संभव हो, आप अनैतिक लोगों की संगत से बचें। परिवार की ओर से भी कोई सहयोग नहीं मिल रहा, ऐसा भी मन ही मन लगेगा और आप चारों ओर से तकलीफ से घिर गए हैं।

फिलहाल, धीरज और मन पर अंकुश आपके लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। यदि संभव हो धार्मिक विषयों में ध्यान दें और ध्यान पर बल दें। यह समय गुजर ही जाएगा। सप्ताह का उत्तरार्ध आप के लिए कुछ अंशों में शुभ रहेगा। आपको नौकरी और व्यवसाय संबंधी काम हो सकेंगे। काम के लिए यात्रा का योग भी बनेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल