1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2016 08:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 08:56 pm IST

ये सप्ताह त्योहारों मे भरा हुआ है। इसी सप्ताह दीपावली, धनतेरस आदि त्योहार भी है। जिसके कारण दीपावली में बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों में में इसका प्रभाव पडेगा। वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह कोई ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। वर्तमान समय में पड़ोसी और कामकाज के स्थान पर निकट बैठने वाले लोगों से आपकी घनिष्ठता होगी और उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी छोटे समूह मिलन कार्यक्रम का आयोजन करके आप दूसरों के अधिक निकट आने का प्रयास करेंगे।

आपके आसपास ही कहीं रहने वाले विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की शुरूआत होन की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। नौकर चार का सुख उत्तम रहेगा। व्यवसायिकों और नौकरीपेशा लोगों को उनके अधीन काम करने वाले लोगों की ओर से खूब सहयोग मिलेगा।

हांलाकि वर्तमान समय में उच्च पद पर आसीन या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार में संयम रखें। इस सप्ताह आपकी संतान को स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ हो सकती है। सप्ताह के मध्यभाग में संभव हो वहाँ तक महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपकी गूढ़विद्या के प्रति रुचि बढ़ेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल