1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2016 08:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 08:56 pm IST

ये सप्ताह त्योहारों मे भरा हुआ है। इसी सप्ताह दीपावली, धनतेरस आदि त्योहार भी है। जिसके कारण दीपावली में बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों में में इसका प्रभाव पडेगा। वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है इसलिए आपके जीवन में कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा। छोटी-बड़ी यात्रा अथवा तीर्थस्थान की यात्रा का योग बन सकता है। शुरूआती दो दिनों के दौरान किसी काम में जल्दबाजी न करें। आप में गुस्से और आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी।

सप्ताह के मध्यभाग में चंद्र के राहु पर से गुजरने के कारण कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में उलझन का अनुभव करेंगे। इस समय आप जल्दबाजी में कोई निर्णय लेंगे तो आगे चलकर उससे नुकसान हो सकता है। आपकी वर्तमान आमदनी में स्थिरता रहेगी परंतु नए काम के लिए केवल योजना ही बनेगी। इस समय कोई ठोस कदम उठाएंगे तो कदाचित अपेक्षा के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा।

सप्ताह के आखिरी दो दिनों में आपकी आध्यात्मिकता में रुची बढ़ेगी। आप जनसेवा तथा पूजा-पाठ पर अधिक खर्च करेंगे। 28 तारीख को धनतेरस और 30 तारीख को दिवाली है। इन दोनों दिन माता लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने के लिए लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें तथा लक्ष्मीजी की पूजा करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल