1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2016 08:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 08:56 pm IST

ये सप्ताह त्योहारों मे भरा हुआ है। इसी सप्ताह दीपावली, धनतेरस आदि त्योहार भी है। जिसके कारण दीपावली में बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों में में इसका प्रभाव पडेगा। वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि
आने वाले सप्ताह में दीपावली का पर्व होने से इस सप्ताह आपकी दौड़धूप बढ़ेगी। भागीदार के साथ करार पूरा करने के लिए साथ ही जीवनसाथी को दिए वचन को पूरा करने के लिए रातदिन मेहनत करनी पड़ेगी। सार्वजनिक जीवन में आपसे जुड़े लोगों को आप कोई खुशी का समाचार देंगे। आपक मन अभी चहुँ ओर विचारशील होने से मस्तिष्क में थोड़ी अशांति भी रहेगी।

पूरे वर्ष के दौरान किए गए लेनदेन के लिए आपको विचार करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में दीपावली का पर्व शुरू हो रहा है। 27, 28 और 29 तारीख को क्रमशः प्रदोषद्वादशी, धनतेरह तथा कालीचतुर्दशी है। आपके ये दिन बहुत अच्छी तरह से व्यतीत होंगे। आप माता लक्ष्मी, कालभैरव के साथ हनुमानजी की उपासना द्वारा धन, यश, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे।

आपके घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आप भी खूब आनंद में रहेंगे। जल्दबाजी में वाहन चलाने में विशेष ध्यान रखें। जल्दबाजी कभी न करें। नौकरी करते हैं तो आपको लाभ होगा। स्वयं व्यवसायी हैं तो कर्मचारियों को लाभ से लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल