1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2016 08:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 08:56 pm IST

ये सप्ताह त्योहारों मे भरा हुआ है। इसी सप्ताह दीपावली, धनतेरस आदि त्योहार भी है। जिसके कारण दीपावली में बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों में में इसका प्रभाव पडेगा। वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। कुल मिलाकर आप को सभी प्रकार से अनुकूलता रहेगी। नौकरी और बिजनेस में लाभदायी सौदा पूरा होगा तथा आप अपने लक्ष्य के अधिक निकट पहुंच सकेंगे। वर्तमान समय में विशेषकर आपमें आलस और लापरवाही की मात्रा बढ़ सकती है जो आपके कार्यप्रदर्शन पर विपरीत प्रभाव न डाले, इसका ख्याल रखें।

आर्थिक रूप से शुभ समय रहेगा। परंतु, सप्ताह के पिछले दो दिन में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शुभ काम, जन सेवा अथवा चैरिटी में खर्च हो सकता है। इस समय काम में थोड़ा विलंब भी होगा। इस सप्ताह की 28 तारीख को धनतेरस है। इस दिन लक्ष्मीजी की आराधना करने से पूरे वर्ष के दौरान लक्ष्मी प्राप्ति के लिए शुभ योग बनेगा।

विशेषकर धनतेरस और दिवाली का दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। लक्ष्मीजी को आंवले का प्रसाद, कमल का फूल चढ़ाएं। आपकी राशि से धन भाव में शनि महाराज चल रहे हैं, जिसके कारण आर्थिक मोर्चे पर पूरा वर्ष विलंब और अवरोध महसूस होगा, जिससे लक्ष्मीजी की पूजा अवश्य करने की सूचना गणेशजी दे रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल