1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

सप्ताहिक राशिफल: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2016 08:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 08:56 pm IST

ये सप्ताह त्योहारों मे भरा हुआ है। इसी सप्ताह दीपावली, धनतेरस आदि त्योहार भी है। जिसके कारण दीपावली में बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों में में इसका प्रभाव पडेगा। वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह की शुरूआत में आपके खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। आध्यात्मिक दृष्टि से जो लोग ध्यान, योग आदि में जुड़े हैं अथवा उसमें अधिक रुचि रखते हैं, वे इस समय दिव्य अनुभव भी करेंगे। गूढ़विद्या तथा ज्योतिष आदि का भी आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। आप इस विषय में कुछ नया सीखने की शुरूआत भी कर सकते हैं।

आयात-निर्यात तथा विदेश के साथ जो लोग व्यवसायिक तरीके से जुड़े हो उनके लिए भी यह समय शुभ कहा जा सकता है। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। मध्यभाग में आपको थोड़ी चिंता-दुविधा का अनुभव होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मानसिक उथल पुथल रहेगी। संभव हो तो इस समय में महत्वपूर्ण काम करना टालें।

अभी कोई नई शुरूआत करने के लिए भी अनुकूल समय नहीं है। सप्ताह के अंतिम भाग में चंद्र के गुरू पर से गुजरने के कारण आप को मानसिक शांति रहेगी। परिवार में भी सुख शांति का अनुभव होगा। अभी आप को परिवार के लिए त्याग की भावना भी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के लिए सभी प्रकार से मददगार बनने का प्रयास करेंगे और सहानुभूति दिखाएंगे।

इस सप्ताह धनतेरस अर्थात् 28 तारीख लक्ष्मी की आराधना के लिए श्रेष्ठ दिन है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल