1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साल का आखिरी सप्ताह, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

साल का आखिरी सप्ताह, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2017 02:17 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 02:17 pm IST

जाएं। इस सप्ताह लक्ष्मी और राजयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा। यह सप्ताह मेष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। वहीं अन्य राशियों के लिए मिला-जुला जाएगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा दिन

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

मिथुन राशि
आपकी राशि से सातवें स्थान पर सूर्य के गोचर करनें से आप अपना खोया आत्मविश्वास दोबारा हासिल करेगें। साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार आएगा। व्यावसायिक और निजी जीवन सामान्य बने रहेंगें। सहभागी के करियर के लिए अच्छा वक्त रहेगा।

सूर्य के साथ ही शुक्र भी सातवें स्थान पर गोचररत हो रहा है, हालांकि इस स्थिति में वह अपने निम्नतम स्थान पर होगा फिर भी आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। इसके साथ साथ आपकी राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं जिसके प्रभाव से आप अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। कला के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए ये वक्त अच्छा साबित हो सकता है। नाम और शौहरत की प्राप्ति के भी योग है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और साथ ही आपको वित्तीय लाभ हो सकते हैं।

कर्क राशि
इस सप्ताह आपकी राशि से छठे घर में सूर्य के गतिमान होने से आपको व्यावसायिक रुप से सकारात्मक बदलाव दिखाई देगें। आपके विरोधियों की ताकत कम होंगी। विवाहित जातकों को सहभागी के साथ रिश्तों में घनिष्टता दिखाई देगी और अविवाहितों के लिए भी समय शुभ रह सकता है।

शुक्र भी सूर्य के साथ छठे घर में गोचर कर रहा है जिसके प्रभाव से आपके विरोधियों की संख्या बढ सकती है। सेहत सबंन्धी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, ध्यान रखें। आप अपना वजन बढा हुआ महसूस करेगें है और मधुमेह जैसे रोगो का सामना करना पड़ सकता है। नीजि जीवन में और दोस्ती में धोखा मिल सकता है।

मगर चूंकि शुक्र इस स्थिति में अस्त रहेगा और उसका प्रभाव कम रहेगा फिर भी आप सावधानी बरतें। इसके साथ साथ ही बुध के आपकी राशि से पांचवे घर में गोचर करने से आपको व्यावसायिक स्तर पर हानि का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी योजना बनाने से पहले अच्छे से विचार कर लें। वित्तीय रुप से अभी समय ठीक नही रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल