1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साल का आखिरी सप्ताह, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

साल का आखिरी सप्ताह, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2017 02:17 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 02:17 pm IST

जाएं। इस सप्ताह लक्ष्मी और राजयोग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा। यह सप्ताह मेष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। वहीं अन्य राशियों के लिए मिला-जुला जाएगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा दिन

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी सूर्य के पांचवे भाव में गोचर करने से आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग हैं। विधार्थियों के लिए परिक्षाओं के परिणाम अच्छे रहेगें और उच्च शिक्षा के लिए किए जाने वाले कोर्सों को पूरा करने में सफल रहेगें।

अविवाहितों के लिए प्रेम विवाह के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक रुप से भी खुद को मजबूत और खुद को शांतचित और सहज महसूस करेगें। आपकी राशि से पांचवे घर में ही शुक्र अस्त होकर गोचर कर रहे हैं, फिर भी इसके प्रभाव से आपका मान सम्मान बढ सकता है और आप अपने कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करने में सफल रह सकते हैं। आपके लिए वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। मगर इसकी संभावना बहुत निम्न स्तर पर है।

बुध के चौथे घर में विचरण करने से आपकी मां की सेहत में सुधार आने साथ ही आपके लिए संपति संबन्धी लाभ के योग हैं। इस दौरान कुछ नए मित्र आपकी जिंदगी में आएगें और आप उनके साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगें। प्रेम संबन्धों के लिए अच्छा वक्त हो सकता है।

कन्या राशि
इस सप्ताह राशि स्वामी बुध आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचररत हैं जिसके प्रभाव से आपको किसी सगे संबन्धी के कारण घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है, आपको सहनशीलता से काम लेना होगा। नीजि तौर पर आप खुद को थका हारा और आलसी महसूस करेगें।

आपकी राशि से चौथे स्थान पर सूर्य के आने से आपको मां की सेहत संबन्धी चिंता सता सकती हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन ठीक रहेगा। मित्रों का साथ मिलता रहेगा। निजी जीवन और सेहत अच्छी रहेगी जो आपको खुश रखने के लिए काफी होगी। साथ ही शुक्र आपके चौथे घर में सूर्य के साथ आकर अस्त हो रहे हैं, जिससे हो सकता है आप कोई नया वाहन या मकान खरीदें।

घर में किसी मांगलिक कार्य के पूर्ण होने की संभावनाएं बन सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ये वक्त अच्छा रह सकता है। अस्त होने के कारण शुक्र के प्रभाव कम रहेंगें इसलिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नीजि परेशानियों का असर आपके व्यावसायिक जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए सचेत रहें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल