1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 फरवरी से 5 मार्च: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

27 फरवरी से 5 मार्च: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 05:27 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा कुंभ राशि से वृष राशि में प्रवेश करेगा। गोचर कुंडली में चंद्रमा की अच्छी स्थिति का असर सभी राशियों में थोड़ा शुभ तो थोड़ा अशुभ होगा। जानिए आपके लिए ये सप्ताह कैसा बीतेगा...

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप थोड़ा उत्साह रखकर काम करें। निराशा का त्याग करें। परिवार में थोड़ी परेशानी रहेगी। हालांकि, इसके समाने अचानक धनलाभ की संभावना भी दिखाई दे रही है। असंगति के कारण आप गलत आदतों, व्यसनों अथवा अनैतिक कार्यों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं इसलिए आत्मसंयम रखें।

स्वास्थ्य संबंधी संभाल के लिए भोजन में नियमितता बनाए रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रोफेशनल उद्देश्य से छोटी-बड़ी यात्रा का योग बनेगा। जमीन-मकान-वाहन के मामलों का हल निकलने की संभावना कम है। इसमें खरीद-बेच करने वाले जातकों को भी संभव हो वहाँ तक नया सौदा नहीं करना चाहिए।

दस्तावेजी अथवा कानूनी कार्यों में भी दूसरों के भरोसे न रहें। परिवार के कोई सदस्य और उसमें भी विशेषकर माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। आप के काम में अचानक किसी परिवर्तन के योग से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। भाई बहनों की ओर से अच्छा सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल