1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 फरवरी से 5 मार्च: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

27 फरवरी से 5 मार्च: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 05:27 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा कुंभ राशि से वृष राशि में प्रवेश करेगा। गोचर कुंडली में चंद्रमा की अच्छी स्थिति का असर सभी राशियों में थोड़ा शुभ तो थोड़ा अशुभ होगा। जानिए आपके लिए ये सप्ताह कैसा बीतेगा...

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
वर्तमान समय में गुरू-राहु डिग्रीकल एकदम युति में हैं। जिससे बिना किसी कारण चिंता या उलझन और गलतफहमी का अनुभव होगा। कई बार आप अच्छे-बुरे का भेद भी नहीं परख सकेंगे। इस सप्ताह का प्रथम दिन आपको थोड़ी चिंता कराएगा और खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। हताशा और नकारात्मक विचारधारा रहेगी।

किसी महत्वपूर्ण कार्य में खूब मेहनत और दौड़धूप करने के बाद भी आशानुरूप फल नहीं मिलेगा। वैसे भी इस वर्ष के दौरान आपके भाग्य के भरोसे बैठे रहने से काम नहीं चलेगा। आपको खुद मेहनत करके अपना रास्ता बना कर भाग्य के निर्माता बनेंगे। कई परिस्थितियों में ईश्वर पर से विश्वास भी डगमगाता अनुभव करेंगे।

गणेशजी सलाह दे रहे हैं कि आप धैर्य बनाए रखें और कर्म करने पर ध्यान केंद्रित करें। आप अभी शिवजी की उपासना करें। साथ ही, दिन की शुरूआत करते समय इष्ट देव का स्मरण करने से अवश्य लाभ होगा। इस सप्ताह परिवार में थोड़ा क्लेश भी होने की संभावना है।

सप्ताह का अंतिम दिन आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा अथवा व्यवसायिक काम काज से कहीं दूर जाना पड़ेगा। सप्ताह का मध्यभाग आपको आनंद और उत्साह देने वाला रहेगा। व्यापार या किसी अन्य प्रकार से लाभ मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल