1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 फरवरी से 5 मार्च: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

27 फरवरी से 5 मार्च: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 05:27 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा कुंभ राशि से वृष राशि में प्रवेश करेगा। गोचर कुंडली में चंद्रमा की अच्छी स्थिति का असर सभी राशियों में थोड़ा शुभ तो थोड़ा अशुभ होगा। जानिए आपके लिए ये सप्ताह कैसा बीतेगा...

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह के दौरान आपको भाग्य का साथ कैसा मिलता है यह आपके कर्मों के अधीन है। जो कर्म उत्तम होंगे तो उत्तम लाभ प्राप्त होगा और उत्तम नहीं होंगे तो तकलीफ में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपके कामकाज में थोड़ी प्रगति होती दिखाई दे रही है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जो जातक अपना व्यवसाय करते हैं उन्हें भी लाभ हो सकता है।

नये कंसाइनमेंट और नए क्लाइंटों से मिलने से आमदनी में वृद्धि होती दिखाई देगी। आपके अधीन काम करने वाले व्यक्ति समर्पण भाव से आपका सहयोग करने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके पक्ष में रहेंगे। लेकिन यदि इस समय कोई गलत निर्णय लेंगे तो पूरी जिंदगी उसकी भरपाई करनी पड़ेगी।

मानसिक सतर्कता के साथ योग्य और सटीक निर्णय करने की सलाह है। मित्रों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। गलत अहं और गलतफहमी में न रहें। इस सप्ताह गैर जरूरी खर्च होने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल