1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 फरवरी से 5 मार्च: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

27 फरवरी से 5 मार्च: इन 7 राशियों के लिए शुभ साबित होगा ये सप्ताह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 26, 2017 05:18 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 05:27 pm IST

धर्म डेस्क: इस सप्ताह चंद्रमा कुंभ राशि से वृष राशि में प्रवेश करेगा। गोचर कुंडली में चंद्रमा की अच्छी स्थिति का असर सभी राशियों में थोड़ा शुभ तो थोड़ा अशुभ होगा। जानिए आपके लिए ये सप्ताह कैसा बीतेगा...

मीन राशि
Image Source : PTIमीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। वर्तमान समय में विशेष गुरू पाप ग्रह राहु के साथ डिग्रीकल चल रहा होने से व्यवसायिक मोर्चे पर आप संभल कर चलें। गलत निवेश की संभावना के अलावा प्रतिस्पर्धी द्वारा आपको हानि पँहुचाने का प्रयास होगा। कानूनी मामलों में अप्रत्याशित खर्च होगा और आपका समय भी बर्बाद होगा।

वर्तमान समय में सुरक्षित निवेश पर ध्यान केंद्रित करें। जोबवर्क के काम से जुड़े जातकों को अच्छी मात्रा में काम मिलता रहेगा। मित्रों की मदद मिलेगी परंतु उनके किसी न किसी काम में व्यक्त रहने से आपको पूरा सहयोग नहीं दे सकेंगे। इस समय आपको धर्म के प्रति विश्वास कम हो रहा है ऐसा बार बार महसूस होगा। भाग्य भी मुँह फेर कर बैठा हो ऐसा महसूस करेंगे।

कदाचित हाथ में आया हुआ लाभ छिन सकता है। इस समय धीरज और संयम आपके लिए श्रेष्ठ हथियार सिद्ध हो सकते हैं। इस सप्ताह पुरानी उधारी या लोन या अचल संपत्ति बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सफलता मिल सकती है।

सप्ताह का पहला दिन थोड़ी हताशा में व्यतीत होगा परंतु ग्रह उत्तरोत्तर आपके पक्ष में आते जाएंगे। दिमाग में से नकारात्म विचारों को निकाल दूर करें। सप्ताह के अंतिम दिन गैरजरूरी दौड़धूप बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल