1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

27 मार्च से 2 अप्रैल: बुध कर रहा राशिपरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 05:10 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 05:10 pm IST

सप्ताह हिन्दू नववर्ष यानी कि नव संवत् 2074 की सुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बुध राशि परिवर्तित कर मंगल से मेष राशि में प्रवेश करेगा। जिसके कारण शुरुआत के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए तकलीफ और मुसीबतें ला सकता हैं...

कर्क
कर्क

कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए आगामी समय में शुभ फलदायी रहेगा। सप्ताह की बात करें तो आप को आहार-विहार के प्रति अत्यधिक नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप को आवश्यकता से अधिक मीठा अथवा चटपटा खाने की इच्छा जागृत होगी। इसके कारण स्वास्थ्य की तकलीफ होने की संभावना बन रही है।

जिन जातकों को मधुमेह है, इस समय उन्हें भी विशेष परहेज रखने की सलाह है। आंखों में भी दर्द-पीड़ा का अनुभव होने की संभावना है। परिजनों की माँगों की पूर्ति के लिए खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। जो लोग विदेश से व्यवसायिक रूप से जुड़े हुए हैं अथवा आयात निर्यात का कारोबार करते हैं, उन्हें अभी खूब लाभ होगा।

वर्तमान समय में आप के विचारों तथा कार्यपद्धति में कोई परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस परिवर्तन से आपको लाभ होगा। नए विचारों को आप अमल में ला सकते हैं, परंतु एक बात का ध्यान रखें कि अभी किसी प्रकार के झांसे में नहीं आएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल